रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: प्रभात युवा शक्ति संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव से शिष्टाचार भेंट कर शांति व्यवस्था कायम रखने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। प्रभात युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष पीयूष साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त थाना प्रभारी जगदीश यादव को प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।
आपको बता दें कि, नवनियुक्त कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव ने प्रभात युवा शक्ति के प्रतिनिधि मंडल से मिलकर खुशी जताई और कहा कि, प्रभात युवा शक्ति संगठन के सभी सदस्य कस्बा समेत क्षेत्र के अंदर शांति बनाए रखने में पुलिस के विशेष सहयोगी बने। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से इसी प्रकार अपना सहयोग बनाए रखने की अपील की।
प्रभात युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष पीयूष साहू ने कहा कि, उनके संगठन के सभी सदस्य व पदाधिकारी कस्बे के अंदर विगत कई वर्षों से लगातार अपनी सजग भूमिका निभाते हुए कार्य कर रहे हैं। छोटी से छोटी समस्या को अपने क्षेत्र में पुलिस के सहयोग से आपसी तालमेल बनाते हुए हल कराते आए हैं। उन्होंने कहा कि, क्षेत्र में सद्भावना बनी रहे, यही हम सबकी प्राथमिकता है।
प्रतिनिधिमंडल में संगठन के शेखर वर्मा, सूरज वैश्य, धर्मेंद्र वर्मा, शाहरुख, तरजीत सिंह, अभय कसेरा, टिंकू सोनकर, अज़हर, निहाल वर्मा, शुभम सोनी, रवि सक्सेना, मोनू , अल्लन वर्मा आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ