Good news: 12 घंटों के भीतर नाबालिक किशोरी को ढूंढने में पुलिस को मिली सफलता

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक लड़की को बहला-फुसला कर भाग ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। लड़की की तलाश शुरू कर दी है। 

    आपको बता दें कि, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक युवक ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर किसी आवश्यक काम से गए हुए थे। घर में उसकी नाबालिक बहन अकेली थी। जब परिवरीजन घर वापस लौटे तो उनकी बहन घर पर नहीं मिली, तो उसकी तलाश शुरू कर दी गई। नाते रिश्तेदारी आसपास के गांव में पता करने पर यह पता चला कि, रुस्तम खान का पुरवा मजरे रसेहता गांव का रहने वाला बृहस्पति पुत्र रविंद्र यादव और उसकी नाबालिक बहन को एक साथ जाते देखा गया है। 

     पीड़िता के भाई ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, आरोपी उसकी बहन को घर में अकेला पाकर बहला फुसला कर कहीं भाग ले गया है। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर नाबालिक लड़की को ढूंढ निकाला।

    मामले में कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि, घटना की जानकारी होते ही आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस टीम गठित कर दी गई थी, पुलिस ने महेज 12 घंटों के भीतर नाबालिक लड़की को ढूंढ निकाला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ