भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का हुआ आयोजन: संस्कार युक्त शिक्षा से हमारी नई पीढ़ी में देश के प्रति समर्पण की भावना का विकास होता है-कमल बाजपेई

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: आज जहाँ पूरे विश्व में भारतीय सनातन संस्कृति का ढ़ंका बज रहा है वहीं महराजगंज हैदरगढ़ मार्ग पर स्थित महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार द्वारा संचालित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन हुआ, जिसमें कक्षा 5 से कक्षा 12 के बच्चों ने भाग लिया। आयोजित इस परीक्षा हेतु 105 छात्रों ने पंजीकरण कराना था जिसके सापेक्ष कुल 103 छात्रों ने परीक्षा दी।

      आपको बता दें कि, भारतीय संस्कृति परीक्षा संपन्न कराने हेतु गायत्री शक्तिपीठ रायबरेली द्वारा परीक्षा प्रभारी के रूप में कविराज शिव कुमार सिंह, शिव अवधी के मूर्धन्य कवि एवं समाज सेवी को दायित्व दिया गया। इस पुनीत कार्य में हरिकांत शर्मा एवं शिव भजन का भरपूर समर्पण रहा। गायत्री परिवार के द्वारा किये जा रहे इस कार्य की हर तरफ सराहना हो रही है। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का सफल संचालन महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज के प्रधानाचार्य कमल बाजपेई के निर्देशन में विद्वान भौतिक शास्त्र अध्यापकों आदर्श शुक्ला और विदुषी नीरू वाजपेई के देखरेख में  किया गया। अध्यापक ज्योति सिंह, गर्विता सिंह, ज्योति जायसवाल, जय सिंह, दिलीप गुप्ता एवं नेहा सिंह ने परीक्षा में अपना मूंल्यवान योगदान रहा।

       प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने बताया कि, बच्चों ने बहुत ही उत्साह से परीक्षा में भाग लिया तथा सभी अत्यंत हर्षित थे कि, उन्हें अपने भारतीय संस्कृति, संस्कार, रीति -रिवाज तथा देश के सभी प्रान्तों के विषय में अमूल्य जानकारी प्राप्त हुई।ऐसे आयोजनों से शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दिए जाते हैं, जिससे हमारी नई पीढ़ी में देश के प्रति समर्पण की भावना का विकास होता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ