रजनीकांत अवस्थी
बछरावा/रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में घर में कमरे के अंदर फैन बॉक्स के हुक में रस्सी के सहारे विवाहिता शव फांसी के फंदे से लटकता मिला, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आपको बता दें कि, घटना बृहस्पतिवार शुक्रवार की मध्य रात्रि समय लगभग 1:30 बजे की है। जब बछरावां कस्बे में घर के अंदर कमरे में फैन बॉक्स के हुक में रस्सी के सहारे फांसी के फंदे में विवाहित लटकी हुई पाई गई। परिजन घर पर मौजूद नहीं थे, परिजन अपने एक भाई के बेटे के बर्थडे कार्यक्रम में चुरुवा मे स्थित एक होटल में शामिल होने के लिए गए थे। विवाहित घर में अकेली थी, अकेलेपन का फायदा उठाकर किसी बात से नाराज होकर विवाहिता ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोहिनी के पिता मोती लाल स्वर्णकार मऊ बाजार थाना महराजगंज के रहने वाले हैं। मोहनी का विवाह बछरावां कस्बे के रहने वाले अंकित कुमार सोनी उर्फ प्रकाश सोनी से 6 वर्ष पूर्व हुआ था, जिनके एक पुत्र 5 वर्ष एवं एक पुत्री 4 वर्ष की है।
विवाहिता ने किसी बात से क्षुब्ध होकर फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। परिजन जब बर्थडे कार्यक्रम से रात्रि करीब 1:30 बजे के आसपास घर वापस पहुंचे तो कमरे का दरवाजा खोला। अंदर विवाहित फांसी के फंदे से लटकती मिली।
घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस एवं विवाहिता के मायके पक्ष मऊ को दी गई। मैके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। विवाहिता ने किन कारणों से फांसी लगाई इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

0 टिप्पणियाँ