रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गोंदहिया मजरे खैरा गांव में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर एक ही परिवार के पति-पत्नी और मां के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
आपको बता दें कि, गांव निवासी रामदेव सोनकर पुत्र राम प्रसाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि, पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही अनिल सोनकर पुत्र सुदामा सोनकर, कल्लो पत्नी सुदामा सोनकर और लाली पत्नी अनिल सोनकर ने योजनाबद्ध तरीके से लाठी डंडों से लैस उसके घर में घुस आए और गालियां देने लगे, जब उसने विरोध जताया तो सभी हमलावर लाठी डंडों से उसे मारने पीटने लगे जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। चीख पुकार सुनकर जब गांव वाले दौड़े तो सभी हमलावर मौके से भाग गए।
मामले में कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि, पीड़ित रामदेव सोनकर द्वारा मिली तहरीर के आधार पर पति-पत्नी और मां के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ