रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: महान स्वतंत्रता सेनानी, अमर शहीद अशफाक उल्ला खां, ठाकुर रोशन सिंह व पं0 राम प्रसाद विस्मिल के शहीदी दिवस पर कांग्रेस कार्यालय पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने तीनों शहीदों के चित्र पर माल्र्यापण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरान्त उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम के दौरान पुलिस की मारपीट से घायल उ0प्र0 युवा कांग्रेस के पूर्व सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय की दुःखद मृत्यु पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकसभा का आयोजन का आयोजन किया गया, साथ ही डा0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा से शहीद चैक, निकट डिग्री कालेज चैराहा तक कैंडल मार्च निकाला गया।
आपको बता दें कि, उक्त जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम ने बताया कि, पुलिस द्वारा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर निहत्थे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग किया गया, जिसकी वजह से एक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता की जान चली गई, कार्यकर्ता की मौत से पूरे देश के कांग्रेसजनों में आक्रोश है।
इस अवसर पर राजकुमार दीक्षित, महेश प्रसाद शर्मा, अजीत सिंह, सुन्दर लाल निर्मल, शिवानंद मौर्या, सूर्यकुमार बाजपेई, आशीष द्विवेदी, अनवार खान, अम्बरीश बाजपेई, शैलजा सिंह, आयुष द्विवेदी, घनश्याम शुक्ला, अभय सिंह, मनोज त्रिवेदी, सै0 अरशद, अंकुर सिंह चैधरी, प्रमोद बाजपेई, सुनील कुमार, अमित मिश्रा, दिनेश त्रिवेदी, स्वेता सिंह, साक्षी पाठक, आरती देवी, प्रतिभा पाण्डेय, सोनू खान, मीशम नकवी, अविनाश बाजपेई, पवन त्रिवेदी, आशीष द्विवेदी, राजेन्द्र मौर्या सहित अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।




0 टिप्पणियाँ