पटियाला से रायबरेली अपने घर के लिए निकला 22 वर्षीय युवक रहस्यमय ढंग से लापता

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: पटियाला के थाना माडल टाउन क्षेत्र के नाभा रोड भारत नगर से अपने घर कड़रिया मजरे मुरैनी थाना महराजगंज जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश के लिए निकला एक 22 वर्षीय युवक के अभी तक घर न पहुंचने पर परिजनों के माथे पर चिंता की लकीरे साफ झलक रही हैं। भाई सोहन लाल ने अनहोनी की आशंका जताते हुए एक प्रेस नोट जारी करके लोगों से अपने भाई का पता लगाने में मदद की गुहार लगाई है। मामले की गुमशुदगी स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई है।

     आपको बता दें कि, जारी प्रेस नोट में सोहनलाल पुत्र छोटेलाल निवासी कड़रिया मजरे मुरैनी ने कहा है कि, उसका भाई मोहनलाल (22) पुत्र छोटेलाल उनके साथ पटियाला में काम करने आया था। 24 जनवरी 2025 को उसका भाई मोहन अपने घर कड़रिया मजरे मुरैनी जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश के लिए जाने को कहा, तब सोहन ने अपने भाई मोहन को नाभा रोड से राजपुरा जाने वाली बस में बैठा दिया था, जहां से अंबाला पहुंचकर ट्रेन द्वारा लखनऊ जाना था, किंतु 30 जनवरी 2025 को खबर लिखे जाने तक भी वह अपने घर कड़रिया मजरे मुरैनी गांव नहीं पहुंचा। जबकि मोहनलाल को पटियाला से निकले हुए 6 दिन बीत चुके हैं। वह अब तक ना तो पटियाला वापस लौटा है और ना ही अपनी जन्मभूमि कड़रिया पहुंचा। 

     परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए लोगों से अपने भाई को ढूंढने में मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा है कि, यदि उनका भाई किसी को कहीं भी दिखाई पड़ जाये तो उनके घर तक पहुंचने में उनकी मदद करें या फिर मोबाइल नंबर 7460043848 पर सूचना देने की कृपा करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ