बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के कस्बा महराजगंज के हैदरगढ़ मार्ग पर गऊघाट चौराहे के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस में लादकर घायलों को सीएचसी महराजगंज पहुंचाया या गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति में सुधार होता ना देख बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

     आपको बता दे कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक भदोखर थाना क्षेत्र के गांव झखरी का रहने वाला प्रिंस तिवारी (32) पुत्र भरत तिवारी अपनी बाइक से भटसरा गांव जा रहा था, तभी हैदरगढ़ रोड पर गऊघाट चौराहे पर सामने से आ रहा बाइक सवार अनियंत्रित हो गया और दोनों की बाइकें आपस में टकरा गई, जिससे दूसरी बाइक पर सवार अंकित (25) पुत्र राम सुमिरन निवासी दरियावगंज थाना शिवगढ़ सहित दोनों चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

      चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े, तत्काल 108 एंबुलेंस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस पर लादकर दोनों घायलों को सीएचसी लाया गया।

      अधीक्षक डॉ पीके श्रीवास्तव ने बताया कि, दोनों युवकों की हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ