रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बाबा बबुरिहा मैदान में चल रहे बावन बुजुर्ग बल्ला हिन्दू मुस्लिम क्रिकेट एकता लीग मैच का आज सिर्फ एक मैच खेला गया जो विपिन इलेवन लखनऊ और मनीष इलेवन परशदेपुर के बीच खेला गया। इस दौरान दोनों टीमों के बीच काफी कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
आपको बता दें कि, टॉस जीतकर बिपिन इलेवन की टीम के कप्तान बिपिन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, और बैटिंग करने उतरी परशदेपुर की टीम 14.5 ओवरों में 109 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
वहीं जवाब में बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी बिपिन इलेवन की टीम ने 5 विकेट खोकर 13 ओवरों में ही 110 बनाकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच राहुल रहे। जिन्होंने 3 ओवर में पांच विकेट चटकाए और हैट्रिक भी लगाई।
इस मौके पर दिनेश कुमार, अज्जू मिश्रा, रामलाल मौर्या, जीशान खान, राजू मौर्या आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ