रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: राष्ट्रीय भागीदारी मिशन के तत्वावधान में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस शहीद चौक डिग्री कॉलेज रायबरेली चौराहे पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुशील पासी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर मुख्य अतिथि द्वारा पुष्प अर्पित कर किया गया।
आपको बता दें कि, भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुशील पासी ने कहा कि, बाबा साहब आधुनिक भारत के निर्माता थे। वे सभी को सामाजिक आर्थिक व राजनीतिक न्याय दिलाना चाहते थे। श्री पासी ने आगे कहा कि, देश में आज आर्थिक मंदी, आर्थिक विषमता का परिणाम है। देश में जब तक गैर बराबरी को खत्म कर सामाजिक एवं आर्थिक समानता नहीं होगी देश मजबूत नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि, बाबा साहब अंबेडकर के सपनों का भारत बनाने के लिए देश में सामाजिक आर्थिक और गैर बराबरी को खत्म करना होगा। आज संविधान की धज्जियां उड़ाने वाले लोग बाबा साहब के अनुयाई बनने का ड्रामा कर रहे हैं। देश की सरकारी कंपनियों और संस्थानों को कुछ चंद लोगों के हाथों बेचा जा रहा है। श्री पासी ने वेबाक बोलते हुए कहा कि, धन व संपत्ति का विकेंद्रीकरण न होने के कारण देश आर्थिक मंदी में चला गया है। नोटबंदी से काले धन को सफेद कर धन का केंद्रीयकरण कर लिया गया है और आज देश आर्थिक संकट के चंगुल में फस चुका है।
उन्होंने कहा कि, देश में अभियान चलाकर एनपीए का एक-एक पाई वसूला जाए, उन्होंने भारत बचाने के लिए देश के हर जाति, मजहब के लोगों को एकजुट होकर रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी के आवाहन पर 14 दिसंबर को दिल्ली में देश बचाओ रैली में चलने का अनुरोध किया और कहा कि, आज देश में बेटियां सुरक्षित नहीं है महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। कांग्रेश ही एक ऐसा संकल्प है जो पूरे देश में इन ड्रामेबाजों को बेनकाब करने का काम कर रही है।
इस मौके पर राष्ट्रीय भागीदारी मिशन के जिला अध्यक्ष यशपाल, योगेश, सुरेन्द्र मौर्य, भगवानदीन फौजी समेत साइको की तादात में राष्ट्रीय भागीदारी मिशन और कांग्रेस पार्टी के लोग मौजूद रहे।

1 टिप्पणियाँ
Thank,s for repotar
जवाब देंहटाएं