तहसील दिवस में अनुपस्थित अधिकारियों का रोका गया एक माह का वेतन
लघु सिंचाई विभाग के बीटी भीमसंकर को हंसने पर डीएम ने दी खड़े रहने की पनिशमेंट
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: रायबरेली जिले की तेजतर्रार जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना के महराजगंज तहसील दिवस में पहुंचते ही जहां अधिकारियों व कर्मचारियों के पसीने छूट रहे थे तो वहीं झोलाछाप डॉक्टर द्वारा किए गए इलाज में हुई मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हीलाहवाली बरते जाने पर स्वास्थ्य विभाग के उच्चधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है तथा तहसील दिवस में अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन रोकने के कड़े निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना ने तहसील दिवस में पहुंचे कर्मचारियों अधिकारियों को खड़ा करके एक-एक का परिचय प्राप्त किया और अनुपस्थित अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 73 शिकायती पत्र आए जिसमें शिकायती पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष बचे पुलिस 12, विकास संबंधित 16, राजस्व 29, विद्युत विभाग एक, 15 शिकायती पत्रों को टीम गठित कर 1 सप्ताह के अंदर निस्तारण कर रिपोर्ट देने की बात कही गई है।
आपको बता दें कि, दोपहर लगभग 12:00 बजे महराजगंज तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची डीएम शुभ्रा सक्सेना ने विगत 7 फरवरी को कस्बे के बछरावां रोड पर स्थित डीआर सर्जिकल हॉस्पिटल में हुई मौत के मामले को संज्ञान में लेते हुए डिप्टी सीएमओ को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुकदमा पंजीकृत करा कर दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। तो वहीं टूक गांव निवासी रामसेवक ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान पुट्टू पासी पर जबरन चक मार्ग बनवाए जाने व अवैध तरीकों से हरे पेड़ों को कटवाए जाने की शिकायत की है तथा ग्राम सभा की सुरक्षित भूमि चारागाह गाटा संख्या 194 पर ग्राम प्रधान पुट्टू पासी द्वारा जबरन नलकूप लगाए जाने की भी बात प्रमुखता से डीएम के समक्ष रखी गई।
वहीं सिकंदरपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डब्बू सिंह ने जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना को शिकायती पत्र देते हुए बिजली विभाग द्वारा मनमाने ढंग से और गलत भेजे जा रहे बिलों की शिकायत की है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि, उनकी ग्रामसभा सिकंदरपुर के गांव पूरे शिवराम व पूरे चोप सिंह में वर्ष 2017 में बिजली की नई लाइन बनाई गई थी जिस में रखे गए विद्दुत ट्रांसफार्मर में अभी तक विद्युत कनेक्शन नहीं किया गया है, बावजूद विगत एक सप्ताह पहले उपभोक्ताओं के नाम 20-20 हजारों रुपए का बिल विभाग द्वारा भेज दिया गया है। जबकि 2017 से लेकर अभी तक उपभोक्ताओं के घर विजली नहीं पहुंची है।
प्रधान प्रतिनिधि डब्बू सिंह ने बताया कि, 2017 में नई विद्युत लाइन बनते वक्त उपभोक्ताओं से आधार कार्ड और जरूरी डाक्यूमेंट्स विद्युत विभाग द्वारा ले लिए गए थे। लेकिन विभाग की उदासीनता के चलते उनके घर बिजली आज तक नहीं पहुंची है। इनका कहना है कि, इन गांवों के विद्युत उपभोक्ताओं के घर रायबरेली और अमेठी जनपद दोनों जगहों से विद्युत विभाग द्वारा बिल भेजें जा रहे हैं। जिससे उपभोक्ता हैरान व परेशान है।
तहसील दिवस के दौरान राजस्व विभाग द्वारा चयनित महराजगंज विकासखंड के पूरे फकीर मजरे मजगवां में झुग्गी झोपड़ी डालकर निवास करने वाले अनुसूचित जाति के 20 लोगों को डीएम शुभ्रा सक्सेना द्वारा आवास के आवंटित पट्टे का प्रमाण पत्र दिया गया। जिसको पाकर गरीबों के चेहरे पर मुस्कान खिल उठी।
इनसैट.....
महराजगंज/रायबरेली: तहसील दिवस में पहुंची जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना के कड़े तेवर का शिकार हुए लघु सिंचाई विभाग के बीटी भीम शंकर जब जिलाधिकारी द्वारा तहसील दिवस में उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों का परिचय प्राप्त किया जा रहा था, उसी दौरान भीम शंकर अपनी हंसी को रोक ना पाया, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए भीम शंकर को संपूर्ण समाधान दिवस के संपन्न होने तक खड़े रहने का निर्देश दिया। जिसका वह अंत तक पालन करता रहा।
इसी दौरान उपस्थित सभी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से डीएम ने परिचय पूछा। परिचय के दौरान यह पाया गया कि, अनेक विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति में छोटे कर्मचारियों को भेजकर हस्ताक्षर कर दिए गए है, जिस पर संज्ञान लेते हुए सख्त हुई जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना ने अनुपस्थित रहे अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन रोकने के कड़े निर्देश दिए है।

0 टिप्पणियाँ