मझगवा गांव में नहीं घुस पाएगा कोरोना प्रधान ने की तगड़ी मोर्चाबंदी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: सरकार और शासनादेश का शत-प्रतिशत पालन करते हुए मझगवां ग्राम प्रधान शत्रोहन सोनी ने हमारे संवाददाता को दिए गए बयान में कहा है कि, मझगवा ग्राम पंचायत के सभी ग्राम वासियों को कोरोनावायरस से दूर रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। जिसके तहत देश के अन्य भागों से गांव लौटे ग्राम वासियों को प्राथमिक विद्यालय परिसर में क्वॉरेंटाइन किया जाएगा। इसका काम शुरू हो गया है। अभी तक 6 लोगों को यहां रख कर उनके सुबह नाश्ते से लेकर दोपहर और रात के लिए पौष्टिक और संतुलित भोजन की व्यवस्था कर दी गई है।
    आपको बता दें कि, ग्राम प्रधान श्री सोनी ने बताया कि, गांव में साफ सफाई के विशेष इंतजाम किए गए हैं, और शासन प्रशासन का सहयोग लेकर ग्राम वासियों को लाकडाउन का शत-प्रतिशत पालन करने का अनुरोध किया जा रहा है, साथ ही गांव में सभी कुओं व नालियों में ब्लीचिंग का छिड़काव किया जा रहा है। ताकि लोगों को संक्रमण से बचाया जा सके। इसके अलावा ग्राम वासियों से निरंतर अपील की जा रही है कि, वह अनावश्यक घर से बाहर ना निकले और बाहर से लौटते लोगों के संपर्क में कम से कम 14 दिन बिल्कुल ना रहें।
    ग्राम प्रधान के मुताबिक अभी भी उन्हें पूरी आशा है कि, बाहर से आने वालों का उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा, और वह लोग स्वेच्छा से क्वॉरेंटाइन स्थल पर आकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। सबके स्वास्थ्य परीक्षण के लिए उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज के अधीक्षक डॉक्टर राधाकृष्णन से बराबर संपर्क कर उन्हें सूचित किया जा रहा है।
   ग्राम प्रधान ने क्वॉरेंटाइन स्थल पर रुकने वालों के लिए सैनिटाइजर, मास्क, साबुन, तेल के अलावा भोजन करने के बर्तन, पानी पीने का साधन सब कुछ मुहैया करा दिया है। भोजन में भी लोगों को अरहर की दाल, चावल, बेसन और गेहूं के आटे की रोटियां, हरी सब्जी, सलाद के साथ-साथ मांग किए जाने पर देसी घी और मूंग के पापड़ भी ग्राम प्रधान के द्वारा मुहैया कराए जा रहे हैं।
     ग्राम वासियों से यह भी अपील की गई है कि, वह अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखें। इसके अलावा गंदगी फैलने ना दें। स्वयं व अपने परिवार को ताजा भोजन ही सेवन कराएं और शांति व्यवस्था बनाए रखें।
    वहीं कोरोना महामारी के मद्देनजर ग्राम प्रधान द्वारा किए गए ऐसे इंतजामात देखकर गांव की जनता वाह-वाह कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ