रजनीकांत अवस्थी
ऊंचाहार/रायबरेली: कोरोनावायरस के कारण लाक डाउन से प्रभावित राहगीरों एवं जरूरतमंदों को भाजपा नेता अतुल सिंह ने आज तीसरे दिन भी 350 लंच पैकेट बटवाए।
आपको बता दें कि, आज लॉक डाउन का सातवाँ दिन है और अभी 14 दिन शेष बचे हुए हैं। लॉक डाउन का सबसे बड़ा असर गरीब तबके के लोगों पर पड़ा है। रायबरेली में कोई गरीब भूखा न सोये इसी को लेकर रायबरेली ऊंचाहार विधानसभा के रहने वाले हैं भाजपा के युवा नेता अतुल सिंह गरीबों तक खाना पहुंचा रहे हैं।
आज लगातार तीसरे दिन ऊंचाहार के जगतपुर ब्लाक के राहगीरों, जरूरतमंदों को युवा नेता दीपू सिंह के हाथों 350 लंच पैकेट वितरण कराया और लॉक डाउन का पालन करने की अपील की।
इस दौरान दीपू सिंह ने कहा कि, अतुल सिंह की सोच है कि, वे हर जरूरतमंद की मदद करें। कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए, साथ में भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह, राकेश यादव, अनिल यादव तथा अजय गौतम ने कहा कि, भाई अतुल सिंह गरीबों की सेवा के लिए समर्पित है। गरीबों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्कता नहीं है। अगर किसी गरीब को किसी प्रकार की मदद चाहिए तो वह अपनी बात हम लोगों के समक्ष रख सकता है, उसकी पूरी मदद की जाएगी तथा सरकार और प्रशासन के द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस के अनुसार ही लोग अपने-अपने घरों में रहे, बाहर ना निकले।

0 टिप्पणियाँ