फ़ाइल फ़ोटो-मिथिलेश
ब्यूरो रिपोर्ट
बरेली: जिले में अवैध संबंधों के शक मे पति ने अपनी ही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
यह घटना बरेली के चकरा गांव से प्रकाश में आई हैं। आरोपी जगपाल की शादी 15 साल पहले मिथिलेश के साथ हुई थी। जगपाल दूध बेचने का कारोबार करता हैं। जिसके 6 बच्चे हैं। जगपाल को शक था कि, उनकी पत्नी का किसी गैर मर्द से अबैध संबंध हैं। इसको लेकर अक्सर उसकी पत्नी से कहासुनी होती रहती थी, शनिवार रात को पति-पत्नी में अवैध संबंधों को लेकर झगड़ा हुआ। जिसके बाद जगपाल ने तमंचे से मिथिलेश के सिर में दाहिनी ओर कनपटी पर गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़ पड़े। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। भुता एसओ रविंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी जगपाल को गिरफ्तार कर लिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया गया। महिला के बेटे की तहरीर पर थाना भुता में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
मां की मौत के बाद बच्चों ने सोचा कि, पिता जेल चले जाएंगे। इसलिए पहले घटना को दूसरा रूप देने के लिए गांव में चर्चा उड़ा दी गई कि, अज्ञात व्यक्ति ने उनकी मां की हत्या कर दी है, लेकिन पुलिस ने पूछताछ की तब जगपाल और उसके बच्चों के बयान अलग-अलग थे। शक होने पर पुलिस ने सख्ती करते हुए जगपाल और उसके बेटे को जेल भेजने को कहा, तब जगपाल टूट गया और पत्नी की हत्या की बात स्वीकार कर ली।

0 टिप्पणियाँ