रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: संपूर्ण लाकडाउन का द्वितीय चक्र चल रहा है। लेकिन गरीबों की राहत सामग्री वितरित करने वालों का हौसला पस्त नहीं हुआ है। लोग अभी भी दिल खोलकर असहाय व निर्धन लोगों को राशन सामग्री वितरित कर रहे हैं। ऐसा ही एक उदाहरण कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुशील पासी के कट्टर समर्थक और सहयोगी डॉक्टर विचित्र चौधरी ने आज कस्बे के आसपास इलाकों के एक दर्जन से अधिक जरूरतमंद विधवाओं व महिलाओं को राशन किट की सामग्रियां अपने बेटे शुभम चौधरी व सौरभ चौधरी के हाथों से वितरित करवाया।
आपको बता दें कि, कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुशील पासी ने सोनिया गांधी व प्रियंका वाड्रा के निर्देशों के तहत बछरावां विधानसभा क्षेत्र में घर घर जाकर सैकड़ों पात्र परिवारों को चिन्हित कर राशन किट का वितरण किया था, और यह सिलसिला अभी भी चल रहा है
उधर डॉ विचित्र चौधरी ने आज स्वयं अपने प्रयासों से महराजगंज स्थित अपने आवास पर लगभग एक दर्जन से अधिक बेसहारा महिलाओं को उसी प्रकार की राशन किट जैसी सोनिया गांधी द्वारा वितरित कराई जा रही हैं, उन महिलाओं को प्रदान किया।
इस मौके पर डॉक्टर विचित्र चौधरी के पुत्र शुभम चौधरी व सौरभ चौधरी ने अपने हाथों से महिलाओं को राशन किटे दी। शुभम चौधरी ने बताया कि, राशन किट में 5 किलो चावल, 5 किलो आटा, आधा लीटर करुआ तेल, 1 किलो अरहर दाल, नहाने तथा कपड़े धोने का साबुन, नमक, मसाला, चाय, चीनी आदि सामग्री है।
इस बारे में हमारे संवाददाता ने डॉ विचित्र चौधरी से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि, उन्हें अपने नेता और सहयोगी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सुशील पासी से प्रेरणा मिली थी कि, कई स्थानों पर किट वितरण में वह उनके साथ गए हुए थे, जहां उन्होंने अभावग्रस्त लोगों को राशन सामग्री देते वक्त सुशील पासी से प्रेरणा ली थी। वे आगे भी अपनी क्षमता के अनुसार ऐसा करते रहेंगे।
डॉ विचित्र चौधरी के प्रतिष्ठान पर राशन किट पाने के बाद महिलाओं राजरानी, राम कुमारी, निर्मला देवी, कौशल्या आदि ने बताया कि, विगत दो-तीन दिनों से उनके पास खाने पीने की सामग्री खत्म हो रही थी। तो वह सुशील पासी से मिलने आई थी, और उन्होंने अपनी समस्या डा0 विचित्र चौधरी से बताई, तो विचित्र चौधरी ने स्वयं व्यवस्था करके अपने पास से यह राशन मुहैया कराया है। महिलाएं दुआएं देते हुए राशन किट लेकर वापस लौट गई।
उधर डॉक्टर विचित्र चौधरी ने सभी महिलाओं से एक दूसरे से कम से कम 3 मीटर दूर रहकर और अनावश्यक घरों से बाहर ना निकलने के साथ-साथ मुंह और नाक को कपड़े से ढके रहने की सलाह भी दी है।

0 टिप्पणियाँ