
रजनीकांत अवस्थी
ऊंचाहार/रायबरेली: भाजपा नेता अतुल सिंह ने शनिवार को अपने समर्थक मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, आनन्द तिवारी, विम्लेंद्र बाजपेयी व पप्पू मिश्रा के हांथो रायबरेली के अकोढिया, माधवपुर, वंशपुर, मिशिर पुर, खालिस्पुर, सेमरी, निमावर के जरुरतमंदों को मास्क, साबुन वितरण कराया।
आपको बता दें कि, इस दौरान मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि, अतुल सिंह पूरे विधानसभा मे लगातार लाक डाउन के शुरुआती दिनों से ही गरीबों की सेवा कर रहे हैं। श्री सिंह का लक्ष्य है कि, कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। गरीबो की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा होती है। उन्होंने आगे कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने कोरोना संकट का मुकाबला कर रहे देश और प्रदेश के जरूरतमंद लोगों को भोजन एवं जीवन यापन के लिए जरूरी सामान उपलब्ध कराने के निर्देश अपने कार्यकर्ताओं को दिए हैं। इसके परिपालन में भाजपा नेता अतुल सिंह ने अपने समर्थकों के साथ स्वच्छता और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखते हुए गरीब, अभावग्रस्त लोगों के सुरक्षा को मद्देनजर यह सामान उपलब्ध करा रहे हैं। मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने अंत में कहा कि, जब तक स्थिति सामान नहीं हो जाती है हम इसी तरह सहायता करते रहेंगे।
इस दौरान जब हमारे संवाददाता ने भाजपा नेता अतुल सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि, प्रदेश में भाजपा के लाखों कार्यकर्ता इसी तरह संकट के समय जरूरतमंद लोगों की सहायता कर रहे हैं। वह उन सभी का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, कोरोनावायरस के खिलाफ यह लड़ाई अभी लंबी चलनी है, और जब तक स्थित पूरी तरह से सामान्य ना हो जाए हमें निरंतर जरूरतमंद लोगों की सहायता करते रहना है। श्री सिंह ने इस अवसर पर जनपद वासियों से अनुरोध किया है कि, वे लाक डाउन के नियमों का पालन करें, और अपने घरों में ही रहे। इसी में आपकी और आपके परिवार की भलाई है।
इस अवसर पर विजय तिवारी, राकेश यादव, विजय चौधरी आदि लोग उपस्थित थे।



0 टिप्पणियाँ