विधायक ने लोगों में हलवा का वितरण कर लाकडाउन के दौरान नगर पंचायत द्वारा चलाए जा रहे जनता किचन का किया समापन।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: नगर पंचायत महराजगंज द्वारा संपूर्ण लाकडाउन के दौरान  नगर और आसपास के गरीबों व  निराश्रितों को नि:शुल्क भोजन बितरित करने के लिये चलाया गया जनता किचन का समापन आज सोमवार को हो गया।
     आपको बता दें कि, विगत 25 मार्च को संपूर्ण लाक डाउन लगने के 2 दिन बाद ही चेयरमैन सरला साहू के पति व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने अपने निजी खर्चे से जनता किचन चलाने की शुरुआत की थी। लगभग 22 दिन जनता किचन उनके खर्चे से चलता रहा। जिसने रोजाना डेढ़ सौ से 200 लोगों को दोनों समय का भोजन कराया जाता था। इसके बाद 18 अप्रैल से नगर पंचायत महराजगंज द्वारा जनता किचन चलाने का जिम्मा ले लिया गया, और अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार के नेतृत्व में नगर पंचायत कर्मचारियों ने बड़े ही मनोयोग से 44 दिनों तक कार्यक्रम चलाया।
       जिलाधिकारी से लेकर लखनऊ मंडल के आयुक्त मुकेश मेश्राम सहित कई आला अधिकारियों ने जनताा किचन में भोजन की क्वालिटी से लेकर प्रबंधन तक का निरीक्षण कर प्रसन्नता जताई थी, और आम जनता में भी जनता किचन के संचालन और परोसे जाने वाले भोजन की क्वालिटी की काफी चर्चा रही है। आज समापन के दिन मुख्य अतिथि बछरावां क्षेत्र के विधायक राम नरेश रावत ने महराजगंज नगर पंचायत के कर्मचारियों अधिकारियों के साथ-साथ  चेयरमैन सरला साहू उनके पति प्रभात साहू तथा सभी सभासदों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस अवसर पर हलवा का वितरण किया गया।
      कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख सतेन्द्र प्रताप सिंह के अलावा चेयरमैन सरला साहू,  जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता हरी पांडेय, सभासद विजय धीमान, रामकुमार यादव, सतीश कुशमेश, श्याम लाल साहू, रवितोष त्रिपाठी के साथ-साथ नगर पंचायत कर्मचारी वरिष्ठ लिपिक रामचंद्र त्यागी, जमुना प्रसाद, राम भारत यादव, गौस मोहम्मद, हरकेश मौर्या आदि भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ