रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नैय्या नाला में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार की सुबह नैय्या के पानी में युवक का शव उतराता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी, सूचना पाकर स्थानीय थाने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने आनन-फानन घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मौत के तथ्यों का पता लगा रही है।
आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों द्वारा शव की पहचान दौतरा गांव के रहने वाले प्रदीप कुमार उर्फ अनुज 24 पुत्र प्रमोद कुमार पांडेय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, कल शाम मृतक प्रदीप कुमार अपनी चार पहिया बोलेरो गाड़ी से घर से निकले थे, जिनकी लाश शुक्रवार की सुबह नित्य क्रिया पर निकले ग्रामीणों ने डूंगा मजरे बघेल के पास नैया नाला के पानी में उतराता हुआ देख पुलिस को सूचना दी थी, सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी कर रही है।
वहीं मृतक प्रदीप कुमार के गले पर चोट के निशान भी देखे गए हैं। मामले में कोतवाली प्रभारी ने बताया है कि, प्रथम दृष्टया यह लग रहा है कि, युवक की हत्या करने के बाद ही शव को नैया नाला में फेंका गया है। फिर हाल पूरे मामले में पुलिस और फॉरेंसिक टीम अपने तरीके से छानबीन कर रही है।
उधर और क्षेत्रीय लोगों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि, युवक प्रदीप कुमार की हत्या के पीछे जमीनी विवाद और आशनाई का मामला हो सकता है, जिसकी वजह से प्रदीप कुमार की हत्या कर शव को नया नाला के पानी में फेंका गया है। फिर हाल मौत के असली कारणों का पता तो मृतक 24 वर्षीय प्रदीप कुमार के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

0 टिप्पणियाँ