DHO एवं IG, रेंज में भी हुआ समारोह---
मिर्जापुर। बादलों को तो कवियों ने प्रायः अपना दूत बनाया है । सुविख्यात संस्कृत कवि कालीदास का एक काव्य-ग्रन्थ ही मेघदूत है पर इंजीनियरिंग विभाग में बादल-दूत बनते पहली बार दिखाई पड़े ।
अवसर था वर्ष की छमाही का आखिरी दिन 30 जून। जिले में जगह जगह सेवानिवृत्ति होने वालों को अपने-अपने विभागों में सम्मानित किया जा रहा था । NH, PWD, होम्योपैथिक विभाग एवं पुलिस विभाग के IG, रेंज के यहां आयोजन हो रहे थे, लेकिन बादल दूत बन कर NH में आ टपके।
विदाई शुरू हुई AE की लेकिन हो गई EE की- यहां अबतक सहायक अभियन्ता रहे भगवती शरण पाठक की विदाई हो रही थी । इलाहाबाद से ही SE एके भदौरिया और वाराणसी से EE एके सिंह आए थे । अत्यंत भव्य और गीत-संगीत भरे माहौल में विदाई अपराह्न 2 बजे से शुरू हुई। माल्यार्पण, अभिनन्दनपत्र, स्मृतिचिह्न भेंट किए जा रहे थे। उद्बोधन भी शुरू हो गया । वक्ता उन्हें AE कहकर संबोधित कर रहे थे, उसी बीच तेज कड़क के साथ बिजली चमकी, पानी बरसा और मोबाइल पर लखनऊ से सन्देश आया कि प्रमोशन का बंद लिफाफा शासन में खुल गया और वे EE हो गए। इस सूचना पर तालियां बजी। श्री पाठक का प्रमोशन 2016 से ड्यू था। अदालती मामलों में कई सहायक अभियंताओं का भाग्य बंद था, जो इस दिन खुल गया।
सबने सराहा और श्री पाठक हुए भावुक- इस अवसर पर वक्ताओं में SE श्री भदौरिया, EE श्री सिंह, पूर्व EE आर सी राम AE उमेश चंद त्रिपाठी, वी के त्रिपाठी, मोनू नायक, साहित्यकार सलिल पांडेय, सिंचाई विभाग के पूर्व AE जे पी एन दुबे, साकेत पांडेय आदि ने श्री पाठक के विविध ढंग से सराहना की। इस अवसर पर उनके पुत्र एवं पुत्री भी उपस्थित थीं । संचालन JE शैलेश यादव कर रहे थे।
श्री पाठक हुए भावुक- इस अवसर पर श्री पाठक भावुक हो गए । अपने ओजपूर्ण उद्बोधन के कहा कि लग रहा कि अभी विभाग ज्वाइन ही किए हो। चूंकि उल्लास का क्षण कितनी जल्दी बीत जाता है, पता नहीं चलता जबकि कष्ट के दो क्षण युगों जैसे लगते हैं ।
DHO डॉ मार्कण्डेय सिंह कुशवाहा को विदाई- जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी पद से डॉ मार्कण्डेय सिंह की प्रथम विदाई आयुष-दूत चिकित्सकों ने मंगलवार को दी। जबकि अभी चिकित्सकों द्वारा अन्य दिवस पर उनको विदाई दी जाएगी। कोरोना काल में बड़ी तन्मयता से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवा वितरण के उनके अभियान की पूरे जिले में सराहना हुई है। उन्हें मां विंध्यवासिनी की प्रतिमा, उत्तरीय आदि स्मृतिचिह्न दिए गए।
IG ने सराहा ओमप्रकाश पांडेय को- अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पुलिस विभाग के विन्ध्याचल परिक्षेत्र कार्यालय में नियुक्त निरीक्षक लिपिक ओमप्रकाश पांडे को IG श्री पीयूष श्रीवास्तव द्वारा भावभीनी विदाई दी गई । जन-जन को सम्मान देने में आगे रहने वाले IG ने श्री पांडेय की सेवाओं की सराहना करते हुए उनके सुखद, सफल एवं आनंदमय भावी जीवन की कामना की ।
सलिल पांडेय, मिर्जापुर ।

0 टिप्पणियाँ