प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: पूर्व मीडिया प्रभारी समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर अखिलेश यादव एवं छात्र नेता शुभम यादव के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश/राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर रायबरेली की डलमऊ तहसील परिसर में कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों, कर्मचारियों, वकीलों एवं ग्रामीणों में 500 मास्क का वितरण एवं लोगों को कोरोना के प्रति जागरुक किया गया।
आपको बता दें कि, इस अवसर पर मीडिया प्रभारी अखिलेश यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, इस भाजपा सरकार में किसान लूट रहा है, मजदूर भूखो मर रहा है, प्रदेश में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है, बलात्कार की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं, बेरोजगारी सुरसा की तरह आकार बढ़ाती जा रही है, नौकरी के नाम पर युवाओं को धोखा दिया जा रहा है, छात्र वर्ग कुंठित है, बुनकर, छोटा व्यापारी एवं किसान आत्महत्या करने को विवश है।
उन्होंने इन परिस्थितियों में लोगों से आवाहन करते हुए कहा कि, इस सरकार की अछम्य गलतियों और जनविरोधी नीतियों को जन-जन के बीच जाकर पर्दाफास करें। पीड़ित दुखी और असहाय लोगों की यथासंभव मदद करें, और 2022 में प्रदेश की खुशहाली एवं तरक्की के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएं।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से समी यादव, मोहम्मद अली, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद शहजादे आदि समाजवादी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ