राजा चंद्रचूड़ सिंह विद्यापीठ में 2 और 3 जुलाई को लगेगा एनसीईआरटी पुस्तक मेला।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशानुसार कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की एनसीईआरटी की सभी पुस्तकें राजा चंद्रचूड़ सिंह विद्यापीठ इंटर कॉलेज महराजगंज के प्रांगण में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ विनय कुमार सिंह के संरक्षण में पांडेय पुस्तक भंडार महराजगंज द्वारा पुस्तक मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें दिनांक 2 व 3 जुलाई 2020 को प्रातः 10:00 बजे से अपराहन 2:00 बजे तक मेले का आयोजन किया जा रहा है।
     आपको बता दें कि, उक्त जानकारी इस संवाददाता को विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने कहा है कि, सभी अभिभावकगण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए, शासन द्वारा जारी गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए विद्यालय से एनसीईआरटी की सभी पुस्तकें प्राप्त कर सकते हैं। 
     अभिभावकों को अवगत कराते हुए उन्होंने बताया कि, कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं 11 के छात्र छात्राओं को कोविड-19 के अंतर्गत कक्षोन्नति प्रदान किया गया है। सभी अभिभावक विद्यालय के संपर्क नंबर पर बात करके छात्र छात्राओं का प्रवेश ले सकते हैं। अंत में उन्होंने यह भी कहा है कि, तहसील स्तर के सभी प्रधानाचार्य इस अवसर पर विद्यालय में अपनी गरिमामई उपस्थिति प्रदान करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ