साधन सहकारी समिति द्वारा आयोजित किया गया वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: विकासखंड क्षेत्र के अतरेहटा गांव में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम साधन सहकारी समिति द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित किसानों को रूपे केसीसी कार्ड का वितरण किया गया, तथा किसानों को अनेक प्रकार की ऋण संबंधी जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष राम शरण शुक्ला द्वारा की गई।

     आपको बता दें कि, कार्यक्रम में उपस्थित जिला सहकारी बैंक शाखा प्रबंधक राम सजीवन ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि, सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए 3% ब्याज पर किसानों को ऋण उपलब्ध किया गया है। जिन जरूरतमंद किसानों को आवश्यकता हो वह अपनी औपचारिकताएं पूरी कर बैंक से लोन प्राप्त कर सकते हैं तथा समय-समय पर सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए किसानों की सुविधा हेतु अनेक प्रकार की योजनाएं चलाई जाती है। जो समय समय पर किसानों को बताकर जागरूक किया जाता है।


    इस मौके पर रामफेर, धर्मेश कुमार, विनोद कुमार, रामेश्वर, चंद्रकांत जागेश्वर, अली हसन, आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ