रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे मूड़ू मजरे अतरेहटा में बीती रात शरारती तत्वों द्वारा एक विधवा के छप्पर में आग लगा दी गई। जिससे छप्पर के नीचे रखा घर गृहस्ती का सामान जलकर खाक हो गया। विधवा के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े, और आग बुझाई, अन्यथा और भी बड़ा हादसा हो सकता था। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
आपको बता दें कि, पुलिस को दी गई तहरीर में जसवंतरी देवी मंदिर के बगल में रहने वाली राजरानी विधवा सुनील कुमार ने बताया कि, बीती रात वह अपनी लड़की व नाबालिक लड़के के साथ बरामदे में सो रही थी। रात लगभग 1:00 बजे मकान के बगल में रखें छप्पर से धू-धू करके आग की लपटें उठने लगी। वह जागी और शोर मचाया, जब तक लोग इकट्ठा होकर आग बुझाते छप्पर के नीचे रखा अनाज, राशन, चारपाई, बर्तन, कपड़े और घर गृहस्ती का सामान तथा लगभग 25 हजार रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई।
समय रहते अगर ग्रामीणों ने आग पर काबू न पाया होता, तो बड़ी घटना घटित हो सकती थी। महिला ने कहा है कि, सरारतन किसी ने उसके छप्पर में आग लगाई है। मामले में पुलिस का कहना है कि, तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है।

0 टिप्पणियाँ