आशु श्रीवास्तव अध्यक्ष एवं महामन्त्री पद पर राजेश श्रीवास्तव मनोनीत।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: रायबरेली विद्युत डेकोरेटर एण्ड साउण्ड सर्विस संघ के हुए निर्वाचन में आशु श्रीवास्तव अध्यक्ष, राजेश श्रीवास्तव महामन्त्री, रंजन वर्मा कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।  नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत समारोह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल द्वारा स्थानीय सुपर मार्केट में सम्पन्न हुआ। 

     आपको बता दें कि, नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए व्यापार मण्डल के प्रान्तीय उपाध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा ने कहा कि, लाकडाउन के समय से विद्युत डेकोरेटर एवं साउण्ड सर्विस का व्यापारी संघर्ष कर रहा है।     साउण्ड से सम्बन्धित व्यापारियों की कोई गाइडलाइन तय नहीं हो पाई है। विद्युत, रोड लाइट, साउण्ड, डी.जे. का व्यापार पूरी तरह से चैपट है। 

    प्रान्तीय संगठन मन्त्री मुकेश रस्तोगी ने कहा कि, जिला प्रशासन से मांग करता हूँ कि, अविलम्ब शासन द्वारा निर्धारित गाइड लाइन के अनुसार विद्यत डेकोरेटर एवं साउण्ड से सम्बन्धित व्यापारियों को व्यापार करने की सहूलियत प्रदान करें।  

      नवनियुक्त अध्यक्ष आशु श्रीवास्तव ने संघ के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि, वे उनके साथ संघर्ष में हर तरह से तैयार हैं। अब विद्युत डेकोरेण्ड एण्ड साउण्ड सर्विस के व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने पायेगा।  

    इस अवसर पर मनोज गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव, सत्यांशु दुबे, जितेन्द्र मौर्य, ए.आर. वारसी, अजय मिश्रा, मुस्ताक अहमद, मो0 रफी, रामतीरथ, बबलू, राहुल, विनोद गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ