बछरावां रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के कन्नावा गांव में लगभग 5:00 बजे घर से शौच के लिए कहकर निकला 16 वर्षीय युवक विक्की पुत्र राम गणेश घर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर अपने ही ट्यूबवेल की छत के कुंडे में साल से फांसी के फंदे में लटकता मिला। इस मामले को लेकर क्षेत्र में हड़कंप है।
उधर परिजन जानकारी मिलने पर युवक को फांसी के फंदे से उतारकर घर ले आए, फिर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस से परिजन कार्यवाही न चाहने की बात कह कर पुलिस को गुमराह कर रहे हैं। जबकि क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि, युवक की मौत के पीछे गहरा राज है, पुलिस भी मामले में लेनदेन कर मामले को रफा-दफा करना चाह रही है।
0 टिप्पणियाँ