तहसील डलमऊ में 5 जनवरी को नव वर्ष का आगामी प्रथम संपूर्ण समाधान दिवस।
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’’ में जन समस्याओं के निस्तारण हेतु माह के प्रथम व तृतीय मंगलवार को आयोजित होने वाले तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रेम प्रकाश उपाध्याय की अध्यक्षता में कोविड-19 कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए निर्धारित रोस्टर के अनुसार सम्पन्न कराया जायेगा। जिसमें आगामी नववर्ष 2021 माह जनवरी से जून 2021 तक का रोस्टर/तिथियां व तहसीलें में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम नियत कर दिये गये है। माह 05 जनवरी 2021 को जिलाधिकारी तहसील डलमऊ, मुख्य विकास अधिकारी तहसील लालगंज, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील महराजगंज में, माह 19 जनवरी 2021 को जिलाधिकारी तहसील लालगंज, मुख्य विकास अधिकारी तहसील ऊँचाहार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील डलमऊ में कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न होगा।
आपको बता दें कि, इसी प्रकार माह 02 फरवरी 2021 को जिलाधिकारी तहसील ऊँचाहार, मुख्य विकास अधिकारी तहसील सलोन, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील लालगंज में, माह 16 फरवरी 2021 को जिलाधिकारी तहसील सलोन, मुख्य विकास अधिकारी तहसील महराजगंज, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील ऊँचाहार में, माह 02 मार्च 2021 को जिलाधिकारी तहसील महाराजगंज, मुख्य विकास अधिकारी तहसील सदर, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील सलोन में, माह 16 मार्च 2021 को जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील सदर, मुख्य विकास अधिकारी तहसील डलमऊ में, माह 06 अप्रैल 2020 को जिलाधिकारी तहसील डलमऊ, मुख्य विकास अधिकारी तहसील लालगंज, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील महराजगंज में, माह 20 अप्रैल 2021 को जिलाधिकारी तहसील लालगंज, मुख्य विकास अधिकारी तहसील डलमऊ, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील सदर में, माह 04 मई 2021 को जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी तहसील ऊँचाहार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील डलमऊ में, माह 18 मई 2020 को जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी तहसील सलोन, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील लालगंज में, माह 01 जून 2020 को जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी तहसील महराजगंज, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील ऊँचाहार में एवं माह 16 जून 2020 को जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी तहसील सदर, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तहसील सलोन में निर्धारित है।
व्यवस्था में माह के प्रथम व तृतीय मंगलवार को कोई सार्वजनिक अवकाश पड़ता है, तो अगले कार्य दिवस में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा। सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन पर जिलाधिकारी के उपलब्ध न होने की दशा में नामित अधिकारी द्वारा तहसील दिवस संचालित किया जायेगा। उक्त जानकारी अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) राम अभिलाष द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ