रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: निःशुल्क विधिक सहायता हेतु राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिनियम, 1987 की धारा 9(3) के अधीन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली में पराविधिक स्वयं सेवकों का चयन जिले स्तर एवं तहसील स्तर पर किया जाना है। आवेदक एवं पूर्व पराविधिक स्वयं सेवक भी अपना चयन/पुनर्चयन हेतु अपना आवेदन पत्र माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को सम्बोधित करते हुए फोटो युक्त बायोडाटा एवं पहचान पत्र सहित आवेदन 19 जनवरी तक आवेदन कर सकते है।
आपको बता दें कि, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मयंक जायसवाल ने बताया कि सेवानिवृत्त अध्यापक, सेवा निवृत्त सरकारी कर्मचारी एवं वरिष्ठ नागरिक, एम0एस0डब्ल्यू विद्यार्थी, आंगनवाड़ी श्रमिक, चिकित्सक, विधि छात्र, एन0जी0ओ0 के कार्यकर्ता, गैर राजनीतिक सदस्य आदि आवेदन करने के पात्र होंगे। आवेदन पत्र किये जाने का प्रारुप कार्यालय के नोटिस बोर्ड, जिला जज के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया गया है। आवेदनकर्ता आवेदन पत्र का प्रारुप जनपद न्यायालय रायबरेली के वेबसाइट ecourts.gov.in से डाउनलोड कर सकते है।

0 टिप्पणियाँ