महराजगंज/रायबरेली: एक मुकदमे की पैरवी में तहसील महराजगंज आए वादकारी की साइकिल सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े चोरी कर नौ दो ग्यारह हो गए।
आपको बता दें कि, मामले की जानकारी वादकारी को उस समय हुई जब वह अपने मुकदमे की सुनवाई से छुट्टी पाकर अपनी साइकिल लेकर घर जाने को हुआ, तो उसने देखा उसकी साइकिल वहां से गायब थी। आश्चर्य की बात, तो ये रही कि, गेट पर बैठे सुरक्षा गार्ड ने वादकारी को साईकिल तहसील परिसर में लाने से मना किया था, इसके बाद व अधिकारी ने अपनी साइकिल सुरक्षा गार्डों के बगल में ही खड़ी कर दी थी, जब वह वापस घर जाने की तैयारी में बाहर निकला तो उसकी साईकिल जहां वह खड़ी करके आया था, वहां नहीं मिली।
पीड़ित दुखी पूत्र ननकऊ निवासी मलिक पुर सरैया थाना बछरावा ने महराजगंज पुलिस को प्राथना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।

0 टिप्पणियाँ