रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील मुख्यालय से लगभग 21 किलोमीटर की दूरी पर स्थित निर्वाणी बड़ा अखाड़ा रामबाग खरहरा धाम की कुटी क्षेत्र ही नहीं समूचे जनपद वासियों की आस्था का केंद्र है। यहां देश के कोने-कोने से भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर दर्शन के लिए आते हैं, और मनोकामना पूरी हो जाने पर विधि विधान से पूजा अर्चना करते हैं। यहां प्रतिवर्ष 4 जनवरी को महंत श्री श्री 108 महंत राम गुलाम दास जी महाराज के पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता हैं। इस भंडारे में क्षेत्र सहित दूर-दूर से हजारों की संख्या में भक्त पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को कृतार्थ करते हैं।
आपको बता दें कि, गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी श्री रामचरितमानस के पाठ का शुभारंभ 3 जनवरी 2021 पंचमी दिन रविवार एवं श्रीरामचरितमानस पाठ का समापन 4 जनवरी 2021 षष्ठी दिन सोमवार को श्री श्री 108 महंत राम गुलाम दास जी की पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन सुनिश्चित हुआ है।
निर्वाणी बड़ा अखाड़ा रामबाग खरहरा धाम के महंत श्री श्री 108 महंत अश्विनी कुमार दास जी महाराज ने हमारे संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि, साधुओ के लिए विशेष पंगति व कंबल वितरण का कार्यक्रम रखा गया है, वहीं भंडारे का समय दोपहर 1:00 बजे से अनिश्चित समय तक चलता रहेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों और जनपद वासियों से विनम्र अनुरोध किया है कि, उक्त अवसर पर सपरिवार इष्ट मित्रों सहित पधार कर प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को कृतार्थ बनाएं तथा भंडारे की शोभा बढ़ाएं।

0 टिप्पणियाँ