60 वर्ष पूरे करने के बाद नियमानुसार होमगार्ड की सेवा से 5 लोग सेवानिवृत्त।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज क्षेत्र के 5 होमगार्ड के जवान 60 वर्ष की आयु पूरा करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों और सहयोगियों ने एक समारोह का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया, तथा उन्हें विदाई दी। 

     आपको बता दें कि, कोतवाली परिसर में आयोजित समारोह में यहां तैनात होमगार्ड के जवानों श्रीराम यादव, रामनरेश मौर्य, कृष्ण कुमार, रमेश चंद्र तिवारी, और जय कृष्ण द्विवेदी अपनी उम्र के 60 वर्ष पूरे करने के बाद नियमानुसार होमगार्ड की सेवा से निवृत्त हो गए। इस मौके पर महराजगंज क्षेत्र के सहायक कंपनी कमांडर बुद्ध सेन शर्मा ने होमगार्ड सेवा को राष्ट्रभक्ति से जोड़ते हुए कहा कि, यह सच्चे समाज सेवक है। होमगार्ड की ड्यूटी आज के दौर में बहुत महत्वपूर्ण है, और यहां के होमगार्ड के जवानों ने जिले ही नहीं बल्कि गैर जनपदों में ड्यूटी करते समय इस क्षेत्र का नाम रोशन किया है।


    इसी क्रम में प्लाटून कमांडर इंद्रमणि सिंह ने कहा कि, रिटायर हुए पांचों होमगार्ड विभाग के नियम कानून के मर्मज्ञ थे, तथा अनुशासित रहकर इन्होंने उच्चाधिकारियों के आदेशों निर्देशों को अमलीजामा पहनाकर अपनी श्रेष्ठता का प्रदर्शन किया, यह आने वाली पीढ़ी के लिए एक आदर्श होंगे।

    इसके उपरांत सेवानिवृत्त हुए पांचो होमगार्ड के जवानों को सहायक कंपनी कमांडर श्री शर्मा व प्लाटून कमांडर इंद्रमणि सहित सहयोगियों छोटाई प्रसाद, रमेश मौर्या, राम दास यादव, राम प्रताप यादव, सुरेश यादव, छेदी लाल यादव, जगदीश यादव, जगदीप गुप्ता, सतीश प्रताप सिंह, ब्रजेश सिंह, राजेश सिंह, धर्मेंद्र मौर्य, नरेंद्र अवस्थी, अर्जुन मौर्या आदि ने फूल मालाएं पहनाकर और प्रतीक चिन्ह देकर उनके प्रति सम्मान जताया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


   इस मौके पर धर्मेंद्र अवस्थी, प्रदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुरुप्रसाद, धर्मदास, राजेंद्र द्विवेदी, संतोष द्विवेदी, गिरजा शंकर अवस्थी, जंग बहादुर, वीर बहादुर सिंह, रामएस मौर्य आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ