ब्यूरो सुनिल कुमार
महराजगंज।जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बसहिया पेट्रोल पंप के पास परतावल - गोरखपुर फोरलेन पर घुघुली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बल्लो खास निवासी अंकित दुबे उर्फ रिस्सू बीती रात लगभग 9 बजे अपने साथियों के साथ पिकनिक मना कर गोरखपुर से बुलेट से अपने घर जा रहे थे कि सामने से आ रही बाइक से आमने–सामने की भिड़ंत हो गई। इस घटना में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से घायलों को परतावल सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने अंकित दूबे (18) को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य तीन को मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां उन सबकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची श्यामदेउरवा पुलिस ने दोनो बाइकों को कब्जे में लेकर मृतक अंकित दूबे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष विजय राज सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।


0 टिप्पणियाँ