अतुल सिंह ने गरीबों, जरूरतमंदों को बांटे कंबल।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: डीह ब्लाक के नारायणपुर गांव में युवा नेता दीपू सिंह द्वारा आयोजित कम्बल वितरण समारोह में भाजपा नेता अतुल सिंह ने गरीब, विधवाओँ, बुजुर्गो एवं जरुरतमंदो को कम्बल वितरित किया। 


   आपको बता दें कि, इस अवसर पर अतुल सिंह ने कहा कि, इस ठंड के मौसम में जरुरतमंदो को कम्बल देना एक नेक कार्य है। हम सभी का कर्तव्य है कि, गरीबों की अधिक से अधिक सेवा करते रहे। गरीबो की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। गाँव-गरीब का विकास मोदी और योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में हो रहा है। 



   वहीं आयोजक दीपू सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि, अतुल भैया की प्रेरणा से वे हमेशा गरीबो की सेवा करते रहेंगे। इस अवसर पर युवा नेता विजय मिश्रा, प्रधान सभाजीत निर्मल, अनिल सिंह, सन्तोष मिश्रा, रोहित यादव, रामजी सरोज, चन्द्रप्रकाश सिंह, शशिमाल सिंह, अमित सिंह, अनिकेश सिंह, रवि सिंह, राकेश तिवारी, युवा नेता सत्येंद्र सिंह, अमित सिंह, आशीर्वाद सिंह, चन्द्र प्रकाश सिंह, रोहित यादव, मोहित पासी, सूरज दीन यादव, अमरेश यादव, अव्धेश कुमार यादव, शीला सिंह आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ