पिता के रूप में सत्यनारायण गुप्ता जैसा विराट व्यक्तित्व मिला-प्रभात साहू।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के रहने वाले प्रसिद्ध मेडिकल व्यवसाई और लोकतंत्र सेनानी समाजसेवी सत्यनारायण गुप्ता ने अपने जीवन के 86 साल पूरे कर लिए। उनका 87वां जन्म दिवस अत्यंत सादगी के साथ मनाया गया। इस मौके पर उनके पुत्र जिला पंचायत सदस्य और वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात गुप्ता और उनकी पत्नी महराजगंज कस्बे की चेयरमैन सरला साहू ने मनाते हुए गरीबों में कंबल और गर्म कपड़े बांटकर मनाया। इस मौके पर श्री गुप्ता की पत्नी राम कुमारी और उनके दो पौत्र पीयूष और आयुष भी मौजूद रहे। 

     आपको बता दें कि, अपने जीवन के संस्मरणों को साझा करते हुए लोकतंत्र सेनानी श्री गुप्त ने कहा कि, नियमित दिनचर्या खानपान में संतुलन के अलावा शुद्ध शाकाहार, नित्य योग और व्यायाम को अपनाकर उन्होंने 86 वर्ष का जीवन अब तक व्यतीत किया है, और साथ ही उन्होंने अहिंसा को परमोधर्म बताते हुए कहा कि, सकारात्मक सोच रखने के साथ-साथ जीवन में ईर्ष्या और द्वेष को आस्थान न देकर हमेशा प्रसन्न चित्त रहना भी अच्छे स्वास्थ्य का कारण है।

     इस मौके पर उनके पुत्र प्रभात साहू ने कहा कि, संसार में माता और पिता ईश्वर का रूप है। उनकी सेवा करना हर संतान का कर्तव्य है। जब तक माता और पिता का आशीर्वाद बच्चों को मिलता रहता है, तब तक बच्चों का कुछ भी अहित नहीं हो सकता। उन्होंने अपने पिता लोकतंत्र सेनानी सत्यनारायण गुप्ता को बतौर पिता अपना आदर्श मानते हुए कहा कि, वे अपने को बहुत सौभाग्यशाली समझते हैं कि, उन्हें पिता के रूप में सत्यनारायण गुप्ता जैसा विराट व्यक्तित्व मिला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ