शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गुलाब सिंह का पुरवा बना, नशीले पदार्थों के कारोबार का नया अड्डा।। Raebareli news ।।

◆खादी और खाकी के संरक्षण में चल रहा जानलेवा नशीले पदार्थों का व्यापार।

◆सूचना देने पर भी व्यस्तता का बहाना बताकर मौके पर नहीं जाती पुलिस।

◆लोगों के मुताबिक शिवगढ़ थाना क्षेत्र के कई गांव में धड़क रही देसी दारू बनाने की भट्ठियां।

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: एक ओर जहां नशीले कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए देश की जानी मानी जांच संस्था बॉलीवुड के बड़े-बड़े नामवर सितारों को बक्स नहीं रही है, और इस कारोबार में लिप्त बड़े-बड़े लोग बेनकाब किए जा रहे हैं। वहीं शिवगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पाखंडी बाबा सहित कई लोग खाकी और खादी के संरक्षण में नशीले पदार्थों का खुलकर व्यापार कर रहे है। क्षेत्र भर में नशेड़िओं की तादात लगातार बढ़ रही है। ढोंगी बाबा के रसूख का यह आलम है कि, सूचनाएं पुलिस को देने के बावजूद खाकी इस रैकेट का भंडाफोड़ करने के बजाय नसे के काले कारोबारियों का संरक्षण कर रही है। यह बात पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय है। लोगों का यह भी मानना है कि, जनपद के तेजतर्रार, युवा और बहादुर, कर्मठ एसपी के रहते हुए स्थानीय पुलिस अर्दब में क्यों नहीं आ रही है। इस नशीले कारोबार का भंडाफोड़ क्यों नहीं हो रहा है।

     आपको बता दें कि, शिवगढ़ थाना क्षेत्र के कई गांव में अवैध शराब बनाने और बिक्री करने का धंधा चलना तो पुरानी बात है, लेकिन रामपुर टिकरा के पूरे गुलाब सिंह गांव इन दिनों नशा कारोबार के लिए काफी चर्चित हो गया है। सुबह से शाम यहां तक दूर-दूर से देर रात तक बड़ी तादाद में नशेड़ियों का इस गांव में आना जाना लगा रहता है। यहां अफीम गांजे कोकीन के अलावा अवैध देसी शराब के साथ साथ मर्फिया तक की उपलब्धता नशेड़ीओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां दिन के उजाले में भी अवैध दारू की बड़ी गाड़ियां उतरवाकर स्टोर में रखवाई जाता है। यदि यह सूचना पुलिस को दी जाए, तो पुलिस किसी कार्यक्रम में व्यस्त होने का बहाना बता देती है।

     वहीं ढोंगी बाबा की सह पर अंडे और आमलेट बिक्री के लिए एक लड़के को दुकान खुलवा रखी गई है। जो अंडे और आमलेट की आड़ में गांजा, अफीम, चरस, स्मैक, अवैध देसी शराब आदि की पुड़िया, पाउच और सीसी में बिक्री करता रहता है। यह ढोंगी बाबा घंटे में दो तीन बार अंडे की दुकान पर पहुंच कर लड़के से बिक्री का पैसा ले लेता है, और जो माल कम होता है, वह उसे उपलब्ध करा देता है। नशेड़िओं की आवाजाही के चलते पूरे गांव के लोग बेहद नाराज हैं, और खौफजदा भी हैं। क्योंकि अफीम और गांजे का सेवन करने वाले नशेड़ी अपनी आवश्यकता की पूर्ति के लिए क्षेत्र भर में छोटी मोटी चोरियों को भी अंजाम दे रहे हैं, लेकिन सब कुछ जानते हुए भी शिवगढ़ थाना प्रभारी और उनकी पुलिस अनजान बनी बैठी है।

      यह भी चर्चा है कि, ढोंगी बाबा एक सफेदपोश सत्ताधारी दल के जिम्मेदार नेता का वरदहस्त उसके सर पर है। उस नेता के ही दबाव से इस कारोबारी पर पुलिस हाथ डालने से बचती रही है। आपको यह भी बता दें कि, शिवगढ़ क्षेत्र में पारा खुर्द गांव के आसपास कई पुरवों में अवैध कच्ची दारू जिसमें यूरिया जैसी और नशीली दवाओं का प्रयोग किया जाता है। इसका निर्माण और बिक्री जोरों पर है. जिससे इस दारू के पीने के बाद क्षेत्र में किसी बड़ी अनहोनी की आशंका बनी हुई है।

     शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ही पारा कला के पास बनबिभाग के जंगल में भी नैय्या नाला के किनारे पर अवैध कच्ची दारू बेचने वालों का कारोबार निर्बाध गति से चल रहा है, कुछ ग्रामीणों ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि, यहां हल्के की पुलिस का महीना बंधा हुआ है। पूरे क्षेत्र से 1 तारीख से लेकर 3 तारीख के बीच पुलिसकर्मी आकर नियमित रूप से पैसा वसूलते हैं। जबकि इस नैय्या नाला में अधिक नशे का सेवन करके कई लोग डूब जाने से अपनी जाने भी गवां चुके हैं। वहीं नशीले कारोबार के इस नए अड्डे रामपुर टिकरा के बारे में लोगों का कहना है कि, यहां भी किसी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोग इस बात पर काफी खफा हैं कि, थोड़ी-थोड़ी शिकायत पर गरीबों का शोषण करने वाली थाना शिवगढ़ की पुलिस, इस नशीले कारोबार के अड्डे पर हाथ डालने से इतना डर क्यों रही है, जिस कारण क्षेत्र के हजारों हजार परिवारों की जिंदगियां तबाह होने के कगार पर हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ