एसजेएस पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई अभिभावक शिक्षक गण गोष्ठी।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के रायबरेली रोड पर स्थित एसजेएस पब्लिक स्कूल में शनिवार को अभिभावक शिक्षक गोष्ठी का एक सफल आयोजन विद्यालय परिवार द्वारा किया गया। संगोष्ठी के अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अग्रज सिंह व प्रधानाचार्या रश्मि मिश्रा ने अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति बनाए रखी।

    आपको बता दें कि, संगोष्ठी में विद्यालय में संचालित कक्षा 10 के छात्रों के अभिभावकों को आमंत्रित किया गया। जिसमें प्रधानाचार्या रश्मि मिश्रा द्वारा अभिभावकों का स्वागत किया गया, तथा शिक्षा का महत्व बताते हुए जीवन के प्रत्येक परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए आगे प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया गया। अभिभावकों को विद्यालय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों को अवगत कराया गया। 

   इसी क्रम में विद्यालय के प्रबंधक अग्रज सिंह द्वारा अभिभावकों को उनके पाल्य को दैनिक रूप से विद्यालय में उपस्थिति बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया, तथा उनके मेहनत व लगन की प्रशंसा की गई, साथ ही आने वाले बोर्ड परीक्षा की जानकारी देते हुए आगामी सत्र के कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत कराया गया, और नए साल की शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय प्रांगण में उपस्थित सभी अभिभावकों को विद्यालय परिवार द्वारा धन्यवाद दिया गया।

     इस संगोष्ठी को सफल बनाने हेतु विद्यालय परिवार की ओर से नीलू सिंह, नीरज, सुनील, कमलेश, अभिषेक, अश्वनी, नरेंद्र, सुदीप, शिवांश, आकाश, शुभम आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ