रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज उपजिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा और क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी का यहां से स्थानांतरण होने के बाद तहसील कर्मचारियों और अधिकारियों ने एक कार्यक्रम आयोजित करके उन्हें भावभीनी विदाई दी और अधिकारियों कर्मचारियों ने फूल मालाएं पहनाकर उन्हें सम्मानित किया।
आपको बता दें कि, इस मौके पर विदाई समारोह में बोलते हुए उपजिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा ने कहा कि, स्थानांतरण प्रशासनिक सरकारी सेवाओं में चलने वाली सामान्य प्रक्रिया है। यहां से मिले अनुभवों के आधार पर आगे जो अब उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा लोक सेवक को सदैव नियम कानून की सीमाओं में रहकर अपने कार्यों को ईमानदारी से अंजाम देना चाहिए। पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। ऐसा करने से कभी कोई समस्या नहीं आएगी। उन्होंने महराजगंज के राजस्व विभाग व अन्य विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा मिले सहयोग के प्रति आभार जताया।
वहीं क्षेत्राधिकारी श्री चतुर्वेदी ने कहा कि, महराजगंज क्षेत्र वासी बहुत ही अनुशासित और शांतिप्रिय हैं। एक पुलिस अधिकारी के रूप में महराजगंज क्षेत्र में मिले सहयोग और सम्मान के लिए वह यहां के लोगों को कभी नहीं भूलेंगे। कार्यक्रम के आयोजक तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने कहा कि, उनका सौभाग्य है कि, उन्हें विनय कुमार मिश्रा जैसे कर्मठ और कानून की बारीकी से जानकारी रखने वाले अधिकारी के अधीनस्थ काम करने का मौका मिला। वहीं उन्होंने क्षेत्राधिकारी के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कि, वह टीम वर्क के साथ काम करने में विश्वास रखते हैं।
कार्यक्रम में नायब तहसीलदार अभिजीत गौरव ,एआरओ के अलावा राजस्व निरीक्षक श्रीकांत पांडेय, राजस्व निरीक्षक जगन्नाथ प्रसाद, राजस्व निरीक्षक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव समेत लेखपाल संघ की तहसील अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, जितेंद्र सिंह चौहान, आद्या प्रसाद, छब्बू राम ,विपिन कुमार मौर्या, विवेक सिंह, रजिस्ट्रार कानूनगो भानु प्रकाश त्रिपाठी, गणेश श्रीवास्तव, अंजनी कुमार बाजपेई, पवन कुमार, महादेव प्रसाद नायब नाजिर, कन्हैयालाल मौर्या आदि मौजूद रहे।



0 टिप्पणियाँ