रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव नरई मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला में एक 35 वर्षीय शख्स की रहस्यमई ढंग से मौत हो गई। मृतक के बारे में यह चर्चा है कि, वह खेतों में पानी लगा कर घर वापस भोजन करने आया था। परिजनों के मुताबिक खाना खाने से पहले वह मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था कि, अचानक गिरा और बेहोश हो गया। इलाज के लिए घरवाले लेकर उसे सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी सीएचसी द्वारा कोतवाली पुलिस को लिखित रूप से भेज दी गई है।
आपको बता दें कि, नरई गांव का रहने वाला दलित बिरादरी का सूरजपाल 35 पुत्र बदलू सुबह खेतों में पानी लगाने के लिए निकला और लगभग 12:00 बजे दिन में घर लौटा घरवालों से उसने खाना देने के लिए कहा तथा स्वयं खड़ा होकर मोबाइल पर किसी से बात करने लगा। बात करते-करते अचानक वह जमीन पर आ गिरा। परिजन दौड़े, तो देखा सूर्यपाल बेहोश पड़ा है।
तत्काल 108 एंबुलेंस को फोन करके परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह क्या थी, यह डॉक्टर भी नहीं बता पाए। डॉक्टरों ने कोतवाली पुलिस को मेमो भेजकर अग्रिम कार्यवाही करने के लिए अनुरोध किया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

0 टिप्पणियाँ