परीक्षा फल वितरण व मेधावियों ने सम्मान पाकर खिल उठे चेहरे

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के हैदर गढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में विगत 26 मार्च 2021 को परीक्षा फल वितरण किया गया, साथ ही ओलंपिक में ऑल इंडिया रैंकर्स को गोल्ड एवं सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया। अनुज सिंह, अमिता सिंह, उर्वशी तिवारी, ऋषभ सिंह ने गोल्ड मेडल तथा अंशिका मौर्या, श्रुति मिश्रा, जेनब खान समेत संजय यादव ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर अपना तथा कालेज का गौरव बढ़ाया।


   आपको बता दें कि, पिछले वर्ष सेकेंडरी बोर्ड के 96% प्राप्त बच्चों निशा तथा श्रुति को उनके अभिभावकों सहित सम्मानित किया गया। जिला एवं मंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिल्वर एवं ब्रांजमैडल प्राप्त श्रेयांशू रस्तोगी को उनके अभिभावकों के साथ सम्मानित किया गया। इसी के साथ प्रथम स्थान आव्या, लक्ष्य, आराध्या, आवेग, अक्षांश, ओजस, रौनक, अहद, अंशिका, विनय, दिव्यांशी, श्रुति, निशा तथा द्वितीय स्थान आदित्य, स्नेहा, अंश, आलोक, अनुराग, अंचल, काव्या, तरुणेन्द्र, मानवी, रिचा, पलक, अश्वनी, साक्षी, वहीं तृतीय स्थान पाने वालों में युग, कृति, दीपाली, अली खान, अंशिका, रफा, दिव्यांशी, स्नेहा, रिया, सृष्टी, आलोक सोनाली रही। सभी बच्चों को ट्रॉफी सर्टिफिकेट तथा अभिभावकों को सम्मानित किया गया।


   विद्यालय की प्रधानाध्यापक कमल बाजपेई ने अपने संबोधन के दौरान बताया कि, विगत वर्ष कोरोनावायरस महामारी की चपेट में रहा है। जिससे जनजीवन को तहस-नहस कर दिया है। सभी ने कुछ न कुछ अपना अमूल्य समय, धन, सामाजिकता, प्रेम, व्यवहार या जन हानी हुई है। उन्होंने ईश्वर से क्षतिपूर्ति की कामना की है। उन्होंने कहा कि, विगत वर्ष हम सबको बहुत सी सीखे दे गया। हम आत्मनिर्भर हुए हैं। हमारी शिक्षा को नए आयाम मिले है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि, हमें वैक्सीन का प्रयोग करके कोरोनावायरस की गाइडलाइन को पूर्णतया अमल में लाना है। उन्होंने बताया कि, उनके कॉलेज में बचाव के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। सैनिटाइजेशन तथा थर्मल स्क्रीनिंग की पूर्ण व्यवस्था है। बच्चे निर्भर होकर कॉलेज आ सकते हैं। सभी को आगे भी अपना साल बचाने हेतु कॉलेज में रजिस्ट्रेशन को आवश्यक बताया है, तथा शासन के आदेशानुसार गाइडलाइंस का पालन करते हुए उन्होंने विद्यालय में पढ़ाई कराने पर बल दिया है।

   उन्होंने बताया कि, उनका विद्यालय 1 साल में सभी छात्र-छात्राओं को अच्छी तरह से सिखाया है। श्री बाजपेई ने अभिभावकों मीडिया के सम्मानित सदस्यों को अपना अमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है, तथा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।


  श्री वाजपेई ने यह भी बताया कि, 1 अप्रैल 2021 से नए सत्र 2021-22 की पढ़ाई को तेजी से शुरुआत करने पर भी जोर दिया जाएगा। वहीं अभिभावकों ने कालेज के ऊपर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया, तथा अग्रिम कक्षा में बच्चों के प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की।

   इसी क्रम में मैनेजर अवधेश बहादुर सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर राजीव मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, अनिमेष मिश्र, नीरू वाजपेई, आलोक, सुमन बहादुर, अमित सिंह, रामविलास, लक्ष्मी सिंह, अनुपम सिंह, सत्य प्रकाश, मनीष शर्मा, बंसीलाल, राम जी, अयोध्या प्रसाद, रमेश त्रिवेदी, गंगा प्रसाद, रामकेश, सुमिरन, जगदीश तिवारी, गोमती आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ