रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के रंधावा मार्ग पर रहने वाले अग्रणी व्यवसाई कन्हैया लाल गुप्ता 72 का अचानक निधन हो गया। निधन पर कस्बे में शोक की लहर फैल गई। खबर मिलते ही बड़ी तादाद में लोगों ने उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना प्रकट की।
आपको बता दें कि, जाने-माने किराना व्यवसाई श्याम लाल गुप्ता के बड़े भाई कन्हैया लाल काफी मृदुल स्वभाव के जनप्रिय व्यक्ति थे। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उनका निधन हो गया।
उनके निधन की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, चेयरमैन सरला साहू, पूर्व चेयरमैन राजेश रस्तोगी, पूर्व डीजीसी क्रिमिनल लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, संघ के जिला सेवा प्रमुख रमेश अवस्थी, प्रेमनाथ वैश्य, सोमनाथ वैस्य, सरदार जगजीत सिंह, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रिंकू जायसवाल, अशोक रस्तोगी, पवन रस्तोगी आदि ने गहरा शोक जताया है।

0 टिप्पणियाँ