भाजपा विधायक राम नरेश रावत ने ग्रामीणों को होली पर दिया विशेष तोहफा।। Raebareli news ।।

🔘विधायक रामनरेश रावत ने किया बसन्त खेड़ा पुल का शिलान्यास।

🔘 ग्रामीणों को होली पर दिया विशेष तोहफा, अब दूल्हा पैदल नही मारुति अथवा रथ से पहुंचेगा ससुराल।

🔘विधायक ने पूरा किया अपना चुनावी वादा।

बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार

शिवगढ़/रायबरेली: भारतीय जनता पार्टी के बछरावां विधायक रामनरेश रावत ने अपना चुनावी वादा पूरा करते हुए नारियल तोड़कर शिवगढ़ ड्रेन के बसन्त खेड़ा मजरे भवानीगढ़ पुल का शिलान्यास किया।

    आपको बता दें कि, शिवगढ़ क्षेत्र के भवानीगढ़ ग्रामपंचायत के बसन्त खेड़ा गांव को जाने के लिए शिवगढ़ रजबहा पर बनी कदम पुलिया से न तो बसन्तखेड़ा गांव के लिए और न ही खेतों के लिए ट्रैक्टर आदि चार पहिया वाहन जा पाते थे। आलम ये था कि, बेटियों की शादी होने पर बसंतखेड़ा गांव तक दूल्हे को पैदल अथवा बाइक से ससुराल तक जाना पड़ता था, 2017 में भारतीय जनता पार्टी से बछरावां विधानसभा प्रत्याशी रहे क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत से बसन्त खेड़ा गांव के ग्रामीणों ने  शिवगढ़ रजबहा पर कदम पुलिया की जगह पर पुल बनवाने की मांग की थी।

    ग्रामीणों की मांग पर रामनरेश रावत ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया था कि, सबके आशीर्वाद से वे विधायक बने तो, बसंतखेड़ा गांव को जाने के लिए शिवगढ़ रजबहा पर पुल बनवाने का काम किया जाएगा। अपने इसी चुनावी वादे को पूरा करने के लिए चंद दिनों पूर्व क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत ने सिंचाई विभाग लखनऊ खण्ड शारदा नहर लखनऊ के अधिशासी अभियंता सत्यप्रिय से पुल के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाने की बात कही थी। परिणाम स्वरूप विधायक रामनरेश रावत के सार्थक प्रयासों से 40 लाख की लागत से पुल सेन्शन हो गया। बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय विधायक रावत ने अधिशासी अभियंता सत्यप्रिय, सहायक अभियंता विनय गुप्ता, अवर अभियंता आर0एन0 शुक्ला के साथ बसंतखेड़ा पहुंचकर शिवगढ़ रजबहा पर कदम पुलिया की जगह पर पुल निर्माण के लिए पूरे विधि-विधान से पंडित बृजेंद्र शुक्ला के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन कर पुल का शिलान्यास किया।

   नारियल तोड़कर पुल का शिलान्यास करते हुए बछरावां विधायक रामनरेश रावत ने कहा कि, 40 लाख की लागत से साढ़े 5.5 मीटर चौड़ा पुल बनेगा।। बेटियों की शादी में दूल्हा अब पैदल, मोटरसाइकिल से नही बल्कि मारुति अथवा रथ से ससुराल पहुंचेगा। अपने सपने को साकार होता देख ग्रामीणों ने विधायक के प्रति तहे दिल से आभार प्रकट किया। 

    इस मौके पर सियाराम, आशू सिंंह, विनोद चौधरी, प्रदीप चौधरी, शियाराम रावत, दिनेश वर्मा, अवधेश वर्मा, अजय वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ