महाशिवरात्रि पर्व के बाद भी शिव मंदिरों में भंडारों का सिलसिला जारी।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महाशिवरात्रि पर्व बीतने के बाद भी प्रसिद्ध शिव मंदिरों पर भक्तों श्रद्धालुओं द्वारा भंडारों के आयोजनों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में कस्बे के युवा व्यवसाईयों जिनमें पेमनाथ वैश्य, सरदार जगदीप सिंह, शिव प्रकाश हलवाई, आशु त्रिपाठी, धीरज वर्मा, संतोष वर्मा आदि द्वारा कस्बे के सुप्रसिद्ध दानेश्वर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी तादात में भक्त श्रद्धालुओं ने जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। सबने लंगर का स्वाद चखा।

    आपको बता दें कि, सुप्रसिद्ध दानेश्वर मंदिर प्रांगण में आयोजित भंडारे की खास बात यह रही कि, हजारों की तादाद में भीड़ उमड़ने के बावजूद लोगों ने अनुशासन का परिचय दिया। कार्यक्रम देर रात 11:00 बजे तक चला। भंडारे में जिला पंचायत सदस्य और वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात साहू, जय नारायण वर्मा, अशोक रस्तोगी, रिंकू जायसवाल, संघ के जिला सेवा प्रमुख रमेश अवस्थी, भाजपा नेता सरदार फत्ते सिंह, महिला मोर्चा की जिला मंत्री सुधा अवस्थी, वरिष्ठ व्यवसाई रामू स्वर्णकार, श्याम प्रकाश वर्मा सहित गणमान्य लोग ने भी भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ