रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: मुखबिर की सूचना पर बछरावां थानाध्यक्ष राकेश सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को रंगे हाथों अवैध शस्त्र के साथ लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर बगाही बस स्टॉप के पास से गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि, बछरावां पुलिस के मुताबिक विगत शुक्रवार की देर शाम लगभग 8:00 बजे अजय रावत पुत्र सुंदर लाल निवासी मोहल्ला किला कस्बा बछरावां मय अवैध तमंचे के साथ बगाही बस स्टॉप के पास घूम रहा था। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष राकेश सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पुलिस तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 5 अदद जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपित को जेल भेजा गया है।
थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि, अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा व 5 अदद जिंदा कारतूस बरामद हुए है, संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेजा गया है।

0 टिप्पणियाँ