रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: जनपद के बछरावां थाना क्षेत्र में पुलिसिया गश्त में हीला हवाली के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं। देर रात राजामऊ चौराहे पर स्थित एक जन सेवा केंद्र का ताला तोड़कर चोरों ने ढाई लाख की नगदी समेत 3 लैपटॉप, एक प्रिंटर, बैंक की चेक बुक, पासबुक, चार पहिया वाहन की आरसी सहित अन्य जरूरी कागजात उठा ले गए। पीड़ित के मुताबिक लगभग पांच लाख रुपए का सामान चोरों ने पार कर दिया है। पीड़ित ने तहरीर देकर पुलिस को मामले से अवगत कराया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक राजामऊ गांव का रहने वाला अमर सोनी पुत्र कामता प्रसाद राजामऊ गांव में ग्राहक सेवा केंद्र व सहज जन सुविधा केंद्र चलाता है। शुक्रवार की देर रात चोरों ने उसकी दुकान का ताला तोड़ कर दुकान के अंदर गले में रखी ढाई लाख की नगदी, तीन लैपटॉप, एक प्रिंटर, अल्टो चार पहिया वाहन की आरसी, बैंक पासबुक, पांच एटीएम कार्ड, चेक बुक समेत अन्य जरूरी कागजात भी चुरा ले गए। पीड़ित के मुताबिक लगभग चार लाख रुपए का सामान चोर अपने साथ ले गए हैं। सुबह लगभग 6 बजे जब व्यवसायी घर से निकला, तो उसने दुकान का ताला टूटा पाया। घटना की सूचना पुलिस को दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामले से अवगत कराया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
मामले में थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस को भेजा गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।



0 टिप्पणियाँ