महराजगंज पुलिस व आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही से शराब माफियाओं में हड़कंप।। Raebareli news ।।

 

19 पेटी उसके कब्जे से अवैध शराब बरामद कर अभियुक्त को भेजा जेल

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज कोतवाली पुलिस को आज उस समय बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जबकि उसने मुखबिर खास की सूचना पर एक व्यक्ति को रंगे हाथों 19 पेटी अवैध देसी शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। अनुमान लगाया जाता है कि, यह शराब आगामी होली का त्यौहार और पंचायती चुनाव के दौरान बिक्री के लिए इकट्ठा की जा रही थी।

 

  आपको बता दें कि, कोतवाल शरद कुमार को जरिए मुखबिर खास खबर लगी कि, क्षेत्र के बुकवा गांव मजरे टीसा खानापुर में यहीं के रहने वाले अवैध शराब के कारोबारी राम बहादुर सिंह पुत्र सुक्खा सिंह, चल रहे पंचायती चुनाव के साथ-साथ आगामी होली के त्यौहार पर विक्री करने के लिए भारी मात्रा में अवैध देसी शराब एकत्रित कर रहा है। सूचना पर कोतवाल मय दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए, और अभियुक्त को 19 पेटी अवैध देशी शराब जिसका ब्रांड पावर हाउस बताया गया है, अभियुक्त के कब्जे से बरामद कर लिया, और पुलिस ने माल को कब्जे में लेकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


     पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध दारू का धंधा करने वालों में खलबली मच गई है। कोतवाल की इस कार्यवाही में आबकारी निरीक्षक कीर्ति प्रकाश पांडेय सहित पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों के लोग मौजूद रहे। आबकारी निरीक्षक कीर्ति प्रकाश पांडेय ने बताया कि पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग 70 हजार रुपए बताई गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ