रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के हरदोई गांव में बीडीसी सदस्यों के लिए दो बूथो पर हुआ मतदान फीका रहा। हालांकि इस दौरान अधिकारियों ने खास सतर्कता बरती।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक बूथ संख्या 76 पर 65% मतदान तथा बूथ संख्या 74 पर 52% मतदान होने की खबर है। कुल 1136 मतों में से 658 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक के अलावा एसडीएम महराजगंज सविता यादव तथा कोतवाली बछरावां प्रभारी राकेश सिंह, चौकी इंचार्ज थुलेंडी अनिल सिंह यादव ने मतदान का जायजा लिया। मतदान शांतिपूर्ण रहा।

0 टिप्पणियाँ