रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के सेनपुर मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला गांव में अज्ञात कारणों से एक झोपड़ी में आग लग गई। जिससे घर की गृहस्ती का काफी सामान जलकर खाक हो गया। लोगों ने सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी सुंदरलाल पुत्र भुसईं नाई घर पर मौजूद नहीं था। दोपहर बाद अचानक उसके बंगले में आग लग गई। जिसमें बंगले में रखा घर गृहस्ती का सामान बर्तन, अनाज सब कुछ जलकर खाक हो गया। आग की लपटें देख ग्रामीण दौड़े और इंडिया मार्का हैंड पंप से बालटियों से पानी भर भर कर आग को बुझाया, नहीं तो आग आगे फैल जाती। क्षेत्रीय लेखपाल विपिन कुमार मौर्या ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। लगभग ₹25000 की छति होने का अनुमान लगाया गया है।

0 टिप्पणियाँ