रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के कोटवा मोहम्मदाबाद गांव निवासी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिव प्रताप सिंह 50 का देहांत हो गया। वह बीते 15 तारीख को हुए पंचायती चुनाव में शिवगढ़ प्रथम क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ चुके थे। विगत कुछ दिनों से उन्हें बुखार और खांसी जुकाम की शिकायत थी। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर बी एच ई एल जगदीशपुर हॉस्पिटल ले गए थे। कल उन्हें सांस लेने में गंभीर दिक्कत हुई, परिजनों का कहना है कि, डॉक्टरों ने उन्हें ऑक्सीजन लाने के लिए कहा, और समय पर ऑक्सीजन न मिलने से उनकी मौत हो गई।
आपको बता दें कि, बेहद मिलनसार और मृदुल स्वभाव के धनी शिव प्रताप सिंह का आसपास के क्षेत्रों में काफी सम्मान था। उनके निधन पर कांग्रेसी नेता कृपा शंकर शर्मा एआईसीसी के सदस्य राम शंकर चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष महराजगंज प्रदीप चौधरी, महेंद्र सिंह कोटेदार, भरत मिश्रा, लालू सिंह, कमलेश अग्निहोत्री, देवीशंकर बाजपेई, रत्नेश अग्निहोत्री, कोमल प्रसाद शर्मा, बराती लाल त्रिवेदी, संजय सिंह सहित बड़ी तादाद में लोगों ने गहरा शोक जताया है।

0 टिप्पणियाँ