रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: गेहूं काटने के लिए जबरदस्ती पत्नी पर दबाव बनाने को लेकर पति पत्नी आपस में झगड़ गए। तैश में आकर पत्नी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
आपको बता दें कि, मामला कोतवाली महराजगंज क्षेत्र के गांव आलिमगंज मजरे ज्योना गांव का है। बताते हैं कि, गांव निवासी शिव नरेश पाल ने अपनी पत्नी श्रीदेवी से खेतों में खड़े गेहूं की कटाई के लिए चलने को कहा, लेकिन पत्नी ने स्वास्थ्य ठीक न होने का हवाला देते हुए जाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। आवेश में आकर पत्नी ने घर में रखे कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। देखते ही देखते उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी महराजगंज लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करके उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ