पुरासी ग्राम प्रधानी के चुनाव में बबिता द्विवेदी का पलड़ा भारी, कोटे चयन में की गई धांधली, बना बड़ा चुनावी मुद्दा।। Raebareli news ।।

 

पूर्व प्रधान लालता के मैदान में कूदने से हुआ रोचक चुनाव मौजूदा प्रधान खेमे को लगा झटका।

कोटे चयन में की गई धांधली, बना बड़ा चुनावी मुद्दा।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज रायबरेली: ब्लॉक क्षेत्र के सबसे चर्चित गांवों में से एक पुरासी गांव में इस बार प्रधानी के चुनाव में कांटे की टक्कर होने का अनुमान है। क्योंकि निवर्तमान प्रधान को चुनौती देने के लिए वैसे तो लगभग 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। लेकिन सबसे तगड़ी चुनौती सूरज महाराज की बहू बबिता दुबेदी द्वारा पेश की जा रही है। जिससे प्रधान खेमे के होश उड़ गए हैं।

    आपको बता दें कि, विगत दो पंचवर्षी कार्यकाल से प्रधानी का पद संभाल रही कृष्णा लली पत्नी स्वर्गीय शिव सागर हैट्रिक लगाने के लिए तीसरी बार मैदान में है। लेकिन उनकी हैट्रिक में सबसे बड़ी बाधा इस बार सूरज महाराज ने अपनी बहू बबिता दुबेदी को मैदान में उतारकर बाधा खड़ी कर दी है। गांव के समीकरण भी इस बार बदल चुके हैं।


    वहीं इन दोनों कैंडिडेटों के अलावा एक तगड़ी चुनौती पूर्व प्रधान लालता प्रसाद निवासी राजापुर द्वारा भी प्रेषित की जा रही है। समीक्षकों का मानना है कि, लालता प्रसाद कृष्णावली के वोट बैंक में सेंध लगाएंगे। जिसका फायदा सूरज महाराज की बहू को मिलेगा। गांव में इसके अलावा युवा सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र सिंह की पत्नी मिथिलेश, शिव शंकर यादव, रमेश बाबा गोसाई और अशोक मिश्रा की पत्नी अंजू मिश्रा भी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

   लेकिन जन चर्चा है कि, राजापुर गांव में लालता प्रसाद के मैदान में कूद पड़ने से लड़ाई रोचक हो गई है, और कृष्णा लली गुट को मिलने वाला वोट पूर्व प्रधान लालता प्रसाद अपने पाले में खींच लेंगे। जिससे बबिता द्विवेदी का पक्ष काफी मजबूत हो जाएगा। वैसे यह भी चर्चा है कि, पिछले कोटे चयन के चुनाव में बबिता द्विवेदी और कृष्णा लली के पक्षों के बीच सेमी फाइनल हो चुका है। बबिता द्विवेदी का आरोप है कि, बहुमत उनके साथ था, लेकिन पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत से उनके समर्थक कोटेदार प्रत्याशी को मात्र 9 वोटों के अंतर से हरा दिया गया। उस घटना का असर प्रधानी के चुनाव पर भी पड़ेगा, और बड़ी तादाद में लोग कृष्णा लली का खेमा छोड़कर उनके पाले में आ गए हैं, इस लिए उनकी जीत सुनिश्चित हो गई है। बबीता द्विवेदी के समर्थक बड़े जोशोखरोश से अपने प्रत्याशी का प्रचार गांव के हर घर घर में जाकर कर रहे हैं, और दावा कर रहे हैं कि, चुनाव में आधे से ज्यादा वोट बबिता द्विवेदी को ही मिलेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ