रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जाने-माने पौराणिक कर्मकांड के विद्वान व ज्योतिषी कृष्ण जी मिश्रा 57 का आज सुबह निधन हो गया। उनके निधन पर कस्बा महराजगंज समेत आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।
आपको बता दें कि, रायबरेली रोड महराजगंज के रहने वाले कृष्ण जी मिश्रा पौराणिक कर्मकांड के महान ज्ञाता थे। उनका क्षेत्र में काफी सम्मान था। वे ज्योतिष के भी विद्वान थे। आज तड़के आवास पर उनका निधन हो गया।
उनके निधन की खबर सुनते ही भाजपा के पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, पूर्व चेयरमैन राजेश रस्तोगी, चेयरमैन सरला साहू, सभासद हीरालाल पासी, सतीश कुसमेश, अंकुर वैश्य, रामकुमार यादव, शिव शरन साहू, सूर्यभान सिंह, कांग्रेसी नेता जैनुलाब्दीन उर्फ लाला मनिहार, राजू सिंह, राम लखन यादव आदि ने मौके पर पहुंचकर शोक जताया है।

0 टिप्पणियाँ